समय के बारे में संत कबीर का यह कथन सभी लोगों ने सुना होगा-
काल करै सो आज कर आज करै सो अब, पल में प्रलय होएगी बहुरि करैगो कब
इस कथन को देखते हुए यह बात स्पष्ट हो जाती है कि जीवन में समय का महत्व कितना अमूल्य है। कबीरदास जी कहते हैं कि जो काम आप कल करने वाले हैं उस काम को कल न कर कर आज ही कर लीजिए। फिर आगे की पंक्ति में कबीर दास जी यह समझाते हैं कि जो काम आज करने वाले हो उस काम को अभी कर लीजिए क्योंकि आने वाले समय में पता नहीं कौन सी ईश्वर रूपी प्रलय आ जाएगी जिसकी वजह से आपका काम अधूरा रह जाएगा।
Table of Contents
समय का महत्व
सही अर्थ में कहा जाए तो सचमुच समय बड़ी अनमोल वस्तु है। जीवन में मनुष्य को समय के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। समय ऐसी शक्ति है जिसके सामने किसी की नहीं चल सकती। किसी कार्य को बनाना और बिगाड़ना समय के बाएं हाथ का खेल है। समय के मूल्य के सामने कोई भी धन ठहर नहीं सकता। एक बार खोया हुआ धन वापस आ सकता है परंतु बीता हुआ समय कभी भी वापस नहीं मिलता।
इसीलिए तो जानकार कहते हैं कि हमारे लिए एक-एक पल का समय मूल्यवान है जिस व्यक्ति ने समय को बर्बाद कर दिया, तो समझ जाइए कि उसने अपने जीवन को बर्बाद कर दिया। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि समय मनुष्य के वश में नहीं है, मनुष्य समय के वश में है।
समय का सदुपयोग
समय के सदुपयोग का सबसे अच्छा तरीका यह है कि अपने कामों के अनुसार अपने समय का विभाजन कर लिया जाए। भोजन ,मनोरंजन ,व्यायाम, खेलकूद, पढ़ाई आदि के लिए समय निश्चित कर लिया जाए और उसका अनुसरण किया जाना चाहिए। ऐसा करने से सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे और कभी भी जीवन में पछताने की नौबत नहीं आएगी।
समय और महापुरुष
सभी महापुरुषों ने समय को बहुत महत्व दिया। गांधीजी हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त रहते थे। जवाहरलाल नेहरू रोज लगभग 18 घंटे काम करते थे। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन समय पर दावत पर ना आने वाले का इंतजार नहीं करते थे। समय को महत्व देने के कारण यह लोग अमर हो गए
समय का मूल्य ना समझने से हानि
जो व्यक्ति अपने जीवन में समय का मूल्य नहीं समझ पाता है उसे जीवन के हर एक मोड़ पर हानि का सामना करना पड़ता है। किसान यदि समय पर खेती करता है तो उसके परिवार को खाने पीने की कमी नहीं रहेगी।व्यापारी यदि समय को समझकर धंधा करता है तो उसकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी। सेना यदि सही समय पर शत्रु पर आक्रमण करती है तो उसी की विजय होगी। जो विद्यार्थी ठीक समय पर पढ़ाई पर ध्यान देता है वह कभी अनुत्तीर्ण नहीं होगा |
सफलता का मूल मंत्र
हर व्यक्ति जीवन में सफलता चाहता है लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब समय की महिमा जानेंगे। जो समय की कदर करना सीख गया हुआ सफलता का रहस्य समझ गया। समय को ना समझने वाले लोगों का जीवन बर्बाद हो जाता है। जो लोग नष्ट करते हैं समय उन्हें नष्ट कर देता है। बुद्धिमान पुरुष वही है जो अवसर को हाथ से नहीं जाने देता है और इसका पूरा लाभ उठाता है अंत में यही कहूंगा कि विश्व में सब कुछ क्षणभंगुर है केवल समय ही शाश्वत है।
निष्कर्ष
कहने का तात्पर्य है कि हमारे जीवन में समय ही सबसे बड़ा बलवान होता है। समय सभी को एक नजर से देखता है। जो समय की कद्र करते हैं समय उनकी कद्र करता है। और जो समय को बर्बाद करते हैं समय उनको बर्बाद कर देते हैं। इसीलिए यदि हमें जीवन में सफल होना है तो समय का सदुपयोग करने में ही हमारी भलाई है।
👉 HOW TO SAVE TAX UNDER SECTION 80C