REPUBLIC DAY ESSAY IN HINDI | 26 जनवरी पर हिंदी में निबंध

0
17
REPUBLIC DAY ESSAYS
REPUBLIC DAY ESSAYS
Join us on Telegram

REPUBLIC DAY ESSAY IN HINDI | 26 जनवरी पर हिंदी में निबंध

REPUBLIC DAY ESSAY IN HINDI

भारत पर ब्रिटिश सरकार ने कम से कम 200 वर्षों तक राज किया। देश को आजादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता -सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे डाली। तब जाकर कहीं 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ। जैसे ही भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ उसके बाद हमारे देश में दो विशेष त्योहारों का आयोजन होना शुरू हुआ। जिसमें पहला स्वतंत्रता दिवस है और दूसरा गणतंत्र दिवस है। यह दोनों ही त्यौहार राष्ट्रीय त्योहार के रूप में जाने जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के उपलक्ष में मनाया जाता है जबकि गणतंत्र दिवस का त्योहार भारत में संविधान की स्थापना की याद में मनाया जाता है। पिछले वर्ष हमने 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जबकि इस वर्ष यानी 2023 में हम 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं।

गणतंत्र दिवस का इतिहास

भारत के इतिहास में 26 जनवरी 1950 ऐसा दिन है जिस दिन संविधान  लागू किया गया और इसी दिन से गणतंत्र दिवस मनाना शुरू हुआ। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में इस संविधान को तैयार किया गया। इस संविधान को बनाने के लिए कुल 284 सदस्यों  की  टीम तैयार की गई जिसमें 15 महिला सदस्य भी शामिल थीं। इस संविधान को बनाने के लिए कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। जब संविधान तैयार किया गया उस समय कुल 396 अनुच्छेद, 8 सूचियां और 22 भाग थे। इस संविधान को कुल 2 भाषाओं में लागू किया गया। इस संविधान में कुल 104 संशोधन किए जा चुके हैं। हमारे देश में अनेक प्रकार के धर्म जाति और संप्रदाय के लोग  रहते हैं। हमारा संविधान भारत के सभी धर्म, जाति और संप्रदाय के लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। हमारे संविधान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारा संविधान हस्तलिखित था। इसमें ना ही कोई टाइपिंग थी और ना ही कोई टेली प्रिंटिंग थी।

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस भारत में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। स्कूल हो, कॉलेज  हो, या ऑफिस हो   गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन यानि गणतंत्र दिवस पर निबंध स्पर्धा और भाषण स्पर्धा का भी आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों, ऑफिस और सरकारी कार्यालयों में सुबह के समय ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रगान भी गाया जाता है।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के दिन भारत की राजधानी दिल्ली में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। दिल्ली में सुबह बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें राष्ट्रपति की भव्य सवारी निकलती है। उस समय विमानों से फूल बरसाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में हमारे देश की तीनों सेनाओं द्वारा परेड की जाती है। शहीद सैनिकों को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। ध्वजारोहण के दौरान   राष्ट्रगान भी गाया जाता है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम पर विदेशी मेहमान भी बुलाए जाते हैं। इस समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इस समारोह के सारे कार्यक्रम देशवासी दूरदर्शन पर बड़े ही चाव से देखते हैं। इसके अलावा देश के सभी प्रांतों की राजधानियों में  सैनिक परेड का आयोजन होता है। उन राज्यों के राज्यपाल इन परेड की सलामी लेते हैं।

सारांश

सचमुच 26 जनवरी हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है। यह हमारा गणतंत्र पर्व है। यह भारत के गणतंत्र का प्रतीक भी है। यह प्रजातंत्र भारत के गौरव और स्वाभिमान का पावन दिवस है।

आखरी में यही कहना चाहूंगा कि—–

कोटि-कोटि जनता का प्यारा ।

अमर रहे गणतंत्र हमारा ।।

👉WHATSAPP FREE CREDIT SCORE CHECK

👉NATIONAL GIRL CHILD DAY 2023

👉 26 जनवरी पर हिंदी में भाषण

👉LIC वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2022,उद्देश्य,आवेदन, पात्रता, विशेषताएं

👉WHAT IS POCSO ACT 2012

👉म्यूचुअल फंड और शेयर में क्या फर्क है

👉डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले इन्सुलिन पौधे के बारे में जानिए खास बातें

👉Aadhaar Card Name address update for wife

👉जानिए डिप्रेशन के लक्षण, कारण और ईलाज

👉पोस्ट OFFICE NSC YOJANA

👉जानिये क्या होता है तनाव ,तनाव के लक्षण कारण और इलाज

👉 What is Crypto Currency

👉 ग्लोबल वार्मिंग

👉 HOW TO SAVE TAX UNDER SECTION 80C

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here