छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना ,CHHATTISGARH MUKHYAMANTRI KANYA VIVAH YOJANA,उद्देश्य,लाभ और विशेषता,महत्वपूर्ण दस्तावेज,आवेदन करने की प्रक्रिया
साथियों आज के इस लेख के माध्यम से आपको जानकारी देने वाला हूं कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है, इस योजना का लाभ क्या है, इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता क्या है, तथा इस योजना के लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं। तो साथियों पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मेरे साथ इस लेख में अंत तक बने रहे।
यह योजना विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से कमजोर परिवार की कन्याओं को आर्थिक मदद की जा रही है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थी कन्या को ₹25000/ की आर्थिक सहायता दी जाती है|इस योजना का लाभ परिवार की केवल 2 कन्याओं को ही मिल सकता हैं|यदि किसी परिवार में 2 से अधिक कन्या है तो उन्हें इस प्रकार का लाभ नहीं मिलता है|
इस योजना में सामूहिक विवाह का भी आयोजन करवाया जाता है|18 साल या उसे अधिक आयु की कन्या को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अनाथ , विधवा तथा निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है।
Table of Contents
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उद्देश्य
- 👉सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य।
- 👉शादी ब्याह में फिजूल खर्च को रोकना।
- 👉गरीब कन्याओं को आर्थिक मदद प्रदान करना।
- 👉सादगी पूर्ण विवाह को गति प्रदान करना।
- 👉विवाह में दहेज के लेनदेन की प्रथा को कम अथवा उसकी रोकथाम करना है।
- 👉इस योजना के माध्यम से परिवार का मनोबल तथा आत्म सम्मान बढ़ाना
- 👉गरीब कन्याओं की सामाजिक स्थिति को सुधारना।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ और विशेषता
- 👉इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया जाता है।
- 👉छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
- 👉इस योजना के माध्यम से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की कन्या को विवाह के दौरान ₹25000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
- 👉छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना का लाभ परिवार की केवल 2 कन्याओं को ही प्राप्त हो सकता है।
- 👉यह योजना विवाह के दौरान फिजूलखर्ची को रोकने में भी कारगर साबित होती है।
- 👉छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए करने के लिए उम्र 18 या 18 से अधिक होनी चाहिए।
- 👉सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने में भी यह योजना कारगर साबित होती है।
- 👉छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना दहेज के लेन देन पर रोकथाम लगाने में भी उपयोगी सिद्ध होती है।
- 👉विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों के निराकरण में भी यह योजना उपयोगी सिद्ध होती है।
- 👉परिवार में 2 से अधिक कन्या होने पर इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो पाता है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- 👉लाभार्थी के पास विवाह प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- 👉एक सक्रिय मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है।
- 👉लाभार्थी के पास खुद का आधार कार्ड हो।
- 👉निवास प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य है।
- 👉लाभार्थी के पास आय का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- 👉लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना आवश्यक है।
- 👉आयु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- 👉राशन कार्ड अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना के लिए पात्रता
- 👉कन्या की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना आवश्यक है।
- 👉लाभार्थी कन्या छत्तीसगढ़ की स्थाई निवासी हो।
- 👉कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हो।
- 👉छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना के अंतर्गत कुल कितनी राशि की मदद मिलती है।
इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर कन्या को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ अधिकतम 2 कन्याओं को ही प्राप्त होता है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इस योजना के अंतर्गत वर-वधू हेतु श्रृंगार सामग्री पर राशि ₹5000/, अन्य उपहार सामग्री पर ₹14000/, वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में राशि ₹1000/ तथा सामूहिक विवाह के खर्च के लिए ₹5000 तक की राशि दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत निराश्रित , विधवा तथा अनाथ कन्याओं को भी शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- 👉यदि आप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।
- 👉सर्वप्रथम इस योजना से संबंधित आवेदन पत्र को बाल विकास परियोजना अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी/आंगड़वाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त करना होगा।
- 👉आवेदन पत्र में दी गई मूलभूत जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ,पता आदि को भरना होगा।
- 👉जानकारी भरने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करें।
- 👉संबंधित कार्यालय में आवेदन पत्र तथा महत्त्वपूर्ण दस्तावेज को जमा करें।
- 👉इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सारांश
तो साथियों इस प्रकार आज के इस लेख के माध्यम से मैंने आपको छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या योजना की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। इस जानकारी से संबंधित मन में यदि कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। मैं आपके प्रश्न का उत्तर शीघ्र से शीघ्र देने का प्रयास करूंगा।